धामपुर- ग्राम धामपुर हुसैनपुर में आज आशा ने ग्राम प्रधान मौ०कफील के कार्यलय पर कैम्प लगाकर महिलाओं और लड़कियों को समाज मे रहने के तौर तरीके बताए। आशा रेखा देवी ने बताया के लड़की की शादी 18 साल के बाद और लड़के की शादी 21 साल में होनी चाहिए अगर इस उम्र से पहले लड़की लड़के की शादी होती है तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और डिलेवरी के समय लड़की को जान का ख़तरा बना रहता है। आशा रेखा देवी ने बताया के शादी के दो साल बाद बच्चा प्लान करना चाहिए।
स्वास्थ्य विभग से अन्य सुविधाएं मिलती है।तीन महीने बाद अन्तरा का इंजेक्शन लगाया जाता है छाया ये अस्थाई सेवा है। स्थाई सेवा जैसे महिला नस बन्दी पुरुष नसबन्दी और दूसरा बच्चा तीन साल बाद होना चाहिए ये परिवार नियोजन कहलाता है। और यही एक नवविवाहित की अच्छी पहचान होती है। इस बात पर सभी देशवासियो को अमल में लाना चाहिए। और बच्चों की शादी कभी भी कम उम्र में नही करनी चाहिए।
कम उम्र में शादी होने से भविष्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कफील प्रधान ने बताया के सभी मां बाप अपने बच्चो को अच्छी तालीम दे अपने बच्चो को आगे बढ़ने का पूरा मौका दे क्योंकि आगे ये प्यारा भारत देश हमारा इन बच्चो को ही समालना है।
प्रोग्राम में आई आशा रेखा देवी,अनिता देवी,सरिता देवी,मिथलेश, सुदेश गहलौत, कौशल, सिमा संगनी आदि मौजूद रहे।


















