बिजनौर – 2 दिन पूर्व प्रेमी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई प्रेमिका की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है हत्या में शामिल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
वीओ- दरअसल 2 दिन पूर्व बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव कोपा में शादी का दबाव बना रही प्रेमिका प्रियंका को उसके ही प्रेमी नौबहार ने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था। ओर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए एसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसमें पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए हत्या में शामिल प्रेमी नौबहार व उसके साथी रोहित को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बाईट-धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर




























