बिज़नेस

Mahindra Manulife Mutual Fund launch new fund you can invest money just 5k get good return varpat – Mutual Fund

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली. अगर आप भी निवेश की योजना (Investment planning) बना रहे हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है. जहां आप सिर्फ 5000 रुपये की शुरुआती रकम निवेश कर सकेंगे. दरअसल, महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड (Mahindra Manulife Mutual Fund) ने नया फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किया है. यह फंड ऑफ फंड्स (FoF) होगा. इसे एशिया पैसिफिक रिट फंड (Asia Pacific REITs Fund) नाम दिया गया है. इस स्कीम का प्लान कोविड टीकों के बाद हो रही अर्थव्यवस्था की रिकवरी का फायदा उठाना है. पिछले आंकड़ों के अनुसार, इस तरह के सेगमेंट से अच्छा खासा रिटर्न (earn good return) मिला है.

बता दें कि यह NFO मंगलवार 28 सितंबर को खुला है और 12 अक्टूबर को बंद होगा. फिर से खरीदने और बेचने लिए यह स्कीम 22 अक्टूबर से खुलेगी. कम से कम 5000 रुपए का इसमें निवेश कर सकते हैं. SIP की शुरुआत आप 1000 रुपए से कर सकते हैं.

कौन कर सकता है निवेश
बता दें कि यह स्कीम उन निवेशकों के लिए सही है जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रियल एस्टेट बाजारों (real estate market) में एक्सपोजर बनाने की तलाश में हैं.रिट ग्लोबल फायदा उठाने वाली उन स्कीम्स में से एक है, जिसमें कोरोना टीकों के रोल-आउट और अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने के पीछे संभावित रिकवरी है.

ये भी पढ़ें- Tata Group के इन दो शेयरों से राकेश झुनझुनवाला ने एक महीने में कमाए 893 करोड़ रुपये, क्या आपके पास है?

जानिए इस फंड के बारे में डिटेल
महिंद्रा मैनुलाइफ एशिया पैसिफिक रिट फंड ऑफ फंड्स उन रिट फंड में निवेश करेगा, जो मुख्य रूप से एशिया प्रशांत देशों में रिट में पैसों का निवेश करते हैं. रिट ने ऐतिहासिक रूप से उच्च, स्थिर रेंटल इनकम लंबे समय में निवेश में बढ़त के आधार पर अच्छा रिटर्न दिया है. अन्य असेट्स के साथ इस स्कीम्स में तुलनात्मक रूप से कम सहसंबंध (low correlation) भी पोर्टफोलियो को विविधीकृत (diversified) बनाता है. इससे पोर्टफोलियो जोखिम को कम करने और रिटर्न बढ़ाने में मदद मिलेगी. मैनुलाइफ एशिया पैसिफिक रिट फंड का उद्देश्य स्थिर आय और पैसे में बढ़त हासिल करना है. कुल असेट्स में से 70 से 100% के बीच रिट में निवेश किया जाएगा.

क्या कहना है कंपनी का?
महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड के MD&CEO आशुतोष बिश्नोई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रिट किसी पोर्टफोलियो में विविधता लाने और दुनिया भर में अचल संपत्ति बाजारों में एक्सपोजर बनाने का एक शानदार तरीका है. एशिया प्रशांत क्षेत्रों में ऑफिस स्पेस, रेसिडेंशियल, वेयर हाउसिंग, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी की मजबूत मांग के साथ, हमारे रिट फंड में निवेश निवेशकों को अपनी असेट बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है. रिट महंगाई के खिलाफ भी अच्छा काम करता है.

ये भी पढ़ें- 24 रुपये वाला शेयर हुआ ₹2,064 का, निवेशक हुए मालामाल! 1 लाख के बन गए 86 लाख, आगे भी रहेगी तेजी

यह अब तक का सबसे बेहतरीन मिक्स पैकेज
रिटेल मॉल, कार्यालयों, इंडस्ट्रियल पार्क और होटल्स के अलावा, एशिया पैसिफिक रिट में डेटा सेंटर और लॉजिस्टिक्स जैसे नए उद्योगों को भी शामिल किया गया है। भारतीय रुपया में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 4% की गिरावट आई है. इस कारण से आप दुनिया के सबसे समृद्ध रियल एस्टेट मार्केट में भाग ले सकते हैं. यह अब तक का सबसे बेहतरीन मिक्स पैकेज है. यह सही समय है कि आप अपनी रकम में से कुछ पैसों का निवेश इस तरह की दिलचस्प स्कीम्स में लगाएं.

Tags: Business news in hindi, Earn money, Mutual fund, Mutual fund investors, Mutual funds, Returns of mutual fund SIPs

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button