बिजनौर – धामपुर नगर में नगीना रोड़ पर ग्राम चक सजानी के पास आज धामपुर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने आक्सीजन प्लांट के साथ- साथ सौ बिस्तर वाले अस्पताल का फीता काट कर उद्धघाटन किया।आपको बता दें कि कोरोना काल में जनपद बिजनौर में आक्सीजन की भारी मात्रा में कमी हो गयी थी।
मरीजों की बढ़ती संख्या की अपेक्षा आक्सीजन सैलेण्डर के लिये हा-हाकार मच गया था। उसी समय भाजपा नेत्री कांता कंदर्म ने धामपुर नगर में आक्सीजन गैस प्लांट लगाते जाने की घोषणा की गती थी।जो अब जाकर साकार हुई है।आक्सीजन गैस प्लांट लगने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य लोगों के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी धामपुर हिरेंन्द्र सिंह , तसीलदार रमेश चंद,नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष राजू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


















