बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

शाम को गायब किशोर का शव सुबह को पेड़ से लटका मिला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम आराजी कंदला में एक 16 वर्षीय किशोर का शव पेड़ से लटका मिलने से परिजनों में कोहराम गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।

आपको बता दे जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव आराजी कंदला निवासी लगभग 16 वर्षीय किशोर कल शाम को अपने घर से बाहर निकला और लापता हो गया था। परिजनों ने देर रात तक उसको काफी तलाश किया, लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं लग सका। आज सुबह जब परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पास में ही गन्ने के खेत में पेड़ पर किशोर का शव लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि 3 दिन पूर्व ही पडोशी से उनका झगड़ा हुआ था।

उसने ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने उनके बेटे को मार कर पेड़ से लटका दिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। उधर पुलिस ने भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्यवाही शुरू की। उधर शेरकोट थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता लग पाएगा। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button