व्यापारियों के साथ हो रही समस्याओं को लेकर पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस ने थाना अध्यक्ष जीत सिंह से की वार्ता
AIRA NEWS NETWORK – किरतपुर पूर्व राज्य मंत्री मनोज पारस किरतपुर थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष जीत सिंह से वार्ता कर गाइड लाइन के अनुसार आवश्यक खाद सामग्री वे परचून की दुकान को सुबह 7:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक खोलने की लिए बात कही और व्यापारियों के साथ सही बर्ताव करने की बात कहीं माननीय मनोज पारस जी ने जिला अधिकारी से भी बातचीत कर बताया।
जिन व्यापारियों के मीट के लाइसेंस है वह पूरी साफ सफाई के साथ अपनी दुकान सुबह 7:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक खुलवाने की अनुमति मांगी उसके बाद पूर्व राज्यमंत्री मनोज पारस साम 8:00 बजे के करीब किरतपुर सरकारी अस्पताल पहुंचे और सरकारी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया और डॉक्टर ईश्वर नंद से बातचीत की वे अस्पताल में उपलब्ध सभी चीजों के बारे में जानकारी ली इस मामले में भी जिलाधिकारी बिजनौर से वार्ता कर किरतपुर वे नगीने के अस्पताल के लिए 10 _ 10 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर वे 10 _ 10 रेगुलेटर की व्यवस्था दोनों अस्पताल में उपलब्ध कराने की मांग की इस अवसर पर साहिल मेहरा इकरार नेता व सब्बन जुनेदी मौजूद रहे।
रिपोर्टर मुसेब सिद्दीकी किरतपुर


















