राष्ट्रीय

Manipur votes today for 38 assembly seats in phase one check key candidates constituency

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

[ad_1]

नई दिल्ली: मणिपुर विधानसभा चुनाव (Manipur Assembly Election) में पहले चरण के लिए आज मतदान होगा. इस फेज में राज्य की कुल 60 विधान सभा सीट (Assembly Seats) में से 38 सीट वोट डाले जाएंगे. इन 38 सीट में से 29 सीट पश्चिम इंफाल (West Imphal), पूर्वी इंफाल और बिशनपुर जिलों को कवर करती हैं और शेष 9 सीट कांगपोकपी और चुराचांदपुर के पहाड़ी जिलों को कवर करती हैं. विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें 15 महिलाएं हैं.

इन 38 सीट में थोंगजु, आंद्रो, लमलाई, खुराई, कैराव, राजधानी इम्फाल, सेकमई, नमबोल, मौइरेंग, कुंभी और सैकुल आदि सीट शामिल हैं. मणिपुर के विधानसभा चुनाव में ड्रग्स तस्करी, आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA), महिला सशक्तिकरण, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे अहम हैं और इन चुनावी मुद्दों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देव ने मोर्चा संभाला. वहीं कांग्रेस के लिए मणिपुर में प्रचार अभियान की कमान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने संभाली.

मणिपुर में 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में 60 सीट में से 21 सीट पर जीत हासिल की थी और एनपीपी के 4 विधायक, नागा पीपुल्स फ्रंट, तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक व एक अन्य निर्दलीय विधायक के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. हालांकि इस बार भाजपा को वह समर्थन नहीं मिलेगा क्योंकि एनपीपी और एनपीएफ अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और उनके उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं.

एनपीपी, जो 2017 से मेघालय और मणिपुर दोनों में भाजपा की सहयोगी रही है. इसके पास 38 उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने सभी 60 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं.

यह भी पढ़ें: मणिपुर: ड्रग माफियाओं को सबक सिखा चुकी पूर्व महिला पुलिस अधिकारी चुनावी मैदान में

लगातार 15 वर्षों तक मणिपुर में शासन करने के बाद राज्य में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस ने पहले ही 4 वाम दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन का गठन किया है. 2017 में यह सबसे बड़ी पार्टी थी जिसने 28 सीट हासिल की थीं.

सीएम समेत ये प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में

सीएम एन बीरेन सिंह: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपनी परंपरागत गृह सीट, इम्फाल ईस्ट की हेनगेंग विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे. पूर्व फुटबॉलर और पत्रकार एन बीरेन सिंह लगातार 5वीं बार जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे.

मंत्री थोंगम बिश्वजीत सिंह: वे थोंगजु सीट से चुनाव लड़ेंगे. बिश्वजीत सिंह 2015 में उपचुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे.

गोविंददास कोंथौजम सिंह: कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए गोविंददास राज्य में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे. इस बार वे बिशेनपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

निशिकांत सिंह सापाम: केशमथोंग सीट से बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची से बाहर होने के बाद, सापाम एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. वे मणिपुर की एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और राज्य के प्रमुख अंग्रेजी अखबार के संस्थापक हैं.

सापाम कांगलीपल: लामलाई विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कांगलीपाल को एनपीपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची से हटा दिया था. क्योंकि उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत 24 मामले दर्ज किए गए थे. हालांकि अभी तक कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नमेरकपम लोकेन सिंह: नमबोल विधानसभा सीट से फिर चुनाव लड़ रहे है और उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस 32 सीट के साथ सत्ता में वापस आएगी.

वहीं मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान में बाकी बची 22 सीट पर 5 मार्च को वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Tags: Assembly election 2022, Manipur Elections

[ad_2]
Source link

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button