किरतपुर: नगर के मौहल्ला चाह रौनक निवासी डॉक्टर दम्पति डॉ०नाज़िम शाद ज़मन व डॉ०मुज़ाम्मिल शाद के सात वर्षीय पुत्र मौ आक़िफ़ ने अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा मुकम्मल किया व में फैली कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाये व सभी के स्वस्थ रहने की दुआ की। नन्हे बच्चे का हौसला देख सभी ने उसके जज़्बे को सलाम किया।
मौ हफ़ीज़,कैसर,लाइरेब,दीबा,दरूद फ़ख़रे ज़मन,आदिल,नौमान,आमिर आदि व परिवारजनों ने आक़िफ़ को दुआओ से नवाज़ा व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वही नन्हे आक़िफ़ ने रोज़ा मुकम्मल कर अपनी नानी रिफ़त मुबारिक व नाना मुबारक साहिब से सिर पर हाथ फिरवाकर आशीर्वाद लिया।


















