उत्तराखंड
Trending

नैनीताल: एशिया में दूसरे नम्बर के भवाली स्थित टीवी सेनिटोरियम हॉस्पिटल में अब होगी फेफड़ों की जांच

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – नैनीताल से 12 किमी. दूर स्थित भवाली में मरीजों को बेहतर उपचार मिले इसके लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। जिससे मरीजों को भटकना ना पड़े। अब एशिया के दूसरे नंबर के टीवी सेनिटोरियम हॉस्पिटल में मरीजों को अब जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो ब्रानको स्कोपी मशीन अस्पताल में लगाई गई है।

100 वर्ष बीतने के बाद सेनिटोरियम में फेफड़ो की जांच के लिए ब्रान्को स्कोपी मशीन लगी :

सेनिटोरियम चेस्ट इंस्टुयशन के रूप में अपनी पहचान भी बना सकेगा। 1912 में स्थापित सेनिटोरियम टीवी मरीजों के लिये वरदान साबित हुआ था। लेकिन बेहतर मशीनों उपकरणों के अभाव में यहां मरीजों को सुविधा नही मिल पा रही थी। लेकिन अब 100 साल बीतने के बाद पहली बार जिला योजना से सेनिटोरियम में फेफड़ो की जांच के लिए ब्रान्को स्कोपी मशीन लगाई गई है।

फेफड़ों में बलगम, निमोनिया की हो सकेगी जांच:

अब मरीजों को बलगम, निमोनिया, गाँठ की जाँचो के लिए हल्द्वानी या अन्य प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मशीन अस्पताल में लगा दी गई है। सेनिटोरियम अच्छे उपचार व यहां की आबोहवा के लिए पूरे देश में जाना जाता है।

कमला नेहरू वार्ड को रखा गया है सजोकर:

1935 में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू मार्च से अप्रैल तक तीन महीने के लिए टीवी के उपचार को यहां रुकी। और तीन महीने में स्वस्थ होकर गई। आज भी अस्पताल में कमला नेहरू वार्ड को सजोकर रखा गया है।

3 सौ एकड़ में फैला है सेनिटोरियम हॉस्पिटल:

3 सौ एकड़ में फैले हॉस्पिटल को टीवी मरीजो के बेहतर उपचार के लिए तैयार किया गया था। यूपी, उत्तराखंड, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाजापुर, पीलीभीत, बदायूं के अमरोहा हसनपुर मुजफ्फरनगर बिजनौर सहारनपुर से 60 फीसदी मरीज इलाज कराने यहां आते हैं।

मरीजों के लिए लगाई गई मशीन:

अब मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल एक्स-रे, ब्रान्को स्कोपी मशीन लगा दी गई है। वर्तमान में हॉस्पिटल में 7 मरीज भर्ती हैं।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button