उत्तराखंड
Trending

हल्द्वानी एसपी सिटी ने किया थाना कालाढूंगी का वार्षिक निरीक्षण,अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नैनीताल- हरबन्स सिंह एस०पी० सिटी हल्द्वानी नैनीताल द्वारा थाना कालाढूंगी का वार्षिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान थाने की सुसज्जित सशस्त्र गार्द द्वारा एस०पी० सिटी हल्द्वानी को सलामी दी गई।निरीक्षण के दौरान थाना कालाढूंगी के डाक कार्यालय CCTNS कार्यालय मालखाना आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव सही एवं स्वच्छ पाया गया।

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष कालाढूंगी को निर्देशित किया गया।शस्त्रागार में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर जीपी लिस्ट से मिलान किया गया।मैस व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सभी कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने एवं मैस में सप्ताहिक भोजन चार्ट रखने हेतु थानाध्यक्ष कालाढूंगी को निर्देशित किया गया।

बैरक एवं फैमिली क्वार्टर का निरीक्षण कर जवानों को बैरिक एवम थाना कालाढूंगी परिसर मे विशेष रूप से साफ सफाई रखने हेतु समय समय पर सफाई अभियान चलाने एवं बैरकों एवं सरकारी आवासों में रंगाई पुताई करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना कालाढूंगी में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों से शस्त्रों की हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया तथा कर्मचारियों से शास्त्रों के मारक क्षमता के बारे में पूछा गया।एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना कालाढूंगी में नियुक्त समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया

सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा किसी की कोई समस्या ना होने पर सभी को ड्यूटी के दौरान निष्पक्ष एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी तथा चौकियों के अधि०कर्म०मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button