राजस्थान
Trending
यूरिया खाद को लेकर किसानों की लगी लंबी लाइन,बीकानेर में कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ रही धज्जियां

बीकानेर : राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने सोमवार 17 जनवरी को एक प्रेस बयान जारी कर स्थानीय मिडिया को बताया कि बीकानेर के गंगानगर रोड स्थित मार्ग पर अनाज मंडी के सामने यूरिया खाद के लिए अन्नदाता किसानों की लंबी कतारें कोविड प्रोटोकॉल की सोमवार को धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं।
किसान कोविड महामारी की स्थिति को देखते और समझते हुए भी जान की बाजी लगाकर भी अपने आप को खतरे में डालते हुए अपनी फसल के लिए यूरिया खाद लेने के लिए मजबूर है ,जहां पर 2 गज की दूरी तो क्या 2 इंच की दूरी भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच में नहीं है सरकार द्वारा 1 दिन का कर्फ्यू लगा कर कोरोना मरीजों की संख्या कम करने का जहां एक और प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की लापरवाही सरकार के इस प्रकार के पाबंदियों पर ठेंगा दिखा रहे हैं।




























