मुंबई: चाइल्ड आर्टिस्ट भौत्तिक को “इंटरनेशनल पीस ग्लोबल अम्बेस्डर” की उपाधि से सम्मानित किया गया है । भौत्तिक अंतर्राष्ट्रीय शांति राजदूत सम्मान पाने वाले पहले सबसे कम आयु के भारतीय है।
बेनिन स्थित वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर इंटरनेशनल रिलेशन ने लिटिल स्टार भौत्तिक को इस सम्मान से नवाजा है । इससे पहले भौत्तिक ने पेनडेमिक के बीच वर्ल्ड पीस इनिशिएटिव की और से आयोजित तीन दिवसीय वर्चुअल वर्ल्ड कांफ्रेंस में भारत की तरफ से पार्टिसिपेट किया इस कांफ्रेंस में 28 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे ।
यूनिवर्सिटी की ओर से जारी पोस्ट में वाईस चांसलर डॉ. एकेमिनी इयांग ने लिखा की उन्हें भौत्तिक को ये उपाधि प्रदान करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है । उपाधि मिलने पर लिटिल भौत्तिक ने कहा की इस सम्मान के लिए में सभी का शुक्रगुजार हुँ और उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूँ जो मुझे इस काबिल समझा और कोशिश करुंगा की मैं आगे भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साझा समन्वय स्थापित करने में अपना योगदान दूँ।
लिटिल स्टार भौत्तिक ने बताया कि जब आप अपना काम अच्छे मन से करते है थो सराहना सम्मान मिलता है । मैं हमेशा अपने हर काम में अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूँ सभी को भी यही प्रयास करना चाहिए ।
उल्लेखनीय है की हाल ही में भौत्तिक को वर्ष 2020 के सर्वश्रेष्ठ पसंदीदा बाल कलाकार का पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है ।
भौत्तिक इन दिनों फिल्म एवं टीवी जगत में सक्रिय है । “अपना टाइम भी आएगा” डेली शो में भौत्तिक को मुख्य और अहम् किरदार में देखा और पसंद किया जा रहा है। साथ ही भौत्तिक कई टीवी विज्ञापन और वेब सीरीज में भी नज़र आ रहे हैं।
- वर्चुअल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मिली उपाधि
- अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल पीस अम्बेस्डर उपाधि पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय


















