AIRA NEWS NETWORK – लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह पुलिस बैराज चीला मार्ग पर पीड़कुल टावर बैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख कुछ दूरी पर रुक गए। शक होने पर पुलिस ने युवकों को चेकिंग के लिए आवाज देकर बुलाया, मगर युवक अपनी बाइक पर हाथ में मौजूद तीन बैग छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। जिनका पुलिस ने काफी पीछा किया लेकिन युवक भागने में कामयाब रहे।
तलाशी लेने पर बैग के अंदर पुलिस को कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में लेकर सीज कर दी है। लक्ष्मण झूला थाना अध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि बाइक चेचिस नंबर के आधार पर बाइक के मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिससे कि पुलिस शराब तस्करी कर रहे युवकों तक पहुंच सके।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















