AIRA NEWS NETWORK – स्कूटी सवार दो व्यक्तियों द्वारा खड़खड़ी निवासी व्यक्ति का फोन चुराने सम्बन्धित घटना के आधार पर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। दोनो आरोपियों की तलाश में जुटी सिटी पुलिस ने SHO राकेंद्र कठैत के सजग नेतृत्व एवं चौकी प्रभारी खड़खड़ी SI विजेंद्र सिंह कुमांई के सक्रिय सहयोग से आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को मुखबिर की सूचना पर अभिषेक सिंह निवासी राजीव नगर हरिद्वार को घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए गिरफ्तार अभियुक्त के साथी एवं चुराए गए मोबाइल की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस टीम
1- SI विजेंद्र सिंह कुमाईं (चौकी प्रभारी खड़खड़ी)
2- कां0 जयदेव सिंह, 3- कां0 मनोज कुमार
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधी /चोरियों की रोकथाम के दृष्टिगत रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान बीती रात को सराय ज्वालापुर निवासी जावेद व उमर मस्जिद इमामबाड़ा चौक ज्वालापुर निवासी साजिद को एक-एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम कोतवाली ज्वालापुर-
1- कां0 कृष्ण,2- कां0 रवि,3- कां0 हेमंत,4- कां0 कृष्णा
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















