उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं बता पाएंगे धनिया-गाजर में अंतर
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान और कृषि कानून की बात करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धनिया और गाजर के पत्तों में अंतर नहीं बता पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। इसलिए कृषि कानून को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सपा भी कृषि कानून की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है।
वहीं भाजपा पहले देश और फिर व्यक्ति की बात करती है। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का है। अब भारत की ओर से सिर्फ पीओके पर ही बात होगी।


















