टेढ़े मेढ़े बिजली के खम्बे दे रहे बड़े हादसो को न्योता
करनाल शिवकोलोनी गली नंबर एक गढ़वाली मंदिर के पास लगे बिजली के टेढ़े मेढ़े बड़े बड़े हादसों को न्योता दे रहे ,एक खम्बा जो बिल्कुल टेढ़ा खड़ा है उसके साथ दो खम्बे बिजली विभाग द्वारा कितने समय पहले लागये गए लेकिन उन पर बिजली कि तारो को पुराने खम्बे से हटा कर उन खम्बो पर नही लगाया जाता और कुछ दिन बाद उन खम्बो को वहाँ से फिर से हटा लिया जाता है
घरो के बाहर लगे बिजली के खम्बो कि तारे लोगो के छत और बिल्कुल पास से गुजर रही है,घरो मे छोटे छोटे बच्चे भी है जिस कारण हर समय बिजली कि तारो के कारण हादसा होने का भय रहता है,बरसातो मे कई बार घरो मे करंट आ जाता है ,जान जाने का भय बना रहता है
रामनगर बिजली विभाग
कई बार करनाल रामनगर बिजली विभाग को भी सूचित किया गया,बिजली विभाग के जेई जसवन्त सिंह का कहना है इन तारो को नही हटाया नही जा सकता,आप अपने मकान खाली करके कही और चले जाओ ,जब दोबारा कुछ दिन बाद बिजली के इन खम्बो कि समस्या को दूर करवाने के लिए मुलाकात कि जाती है जेई जसवन्त सिंह 25000 से 30000 रुपये कि डिमांड करता है,एक आम इंसान दो वक़्त कि रोटी आज के समय मे बहुत मुश्किल से कमाता है
और दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारी इन लोगो का खून चूस कर अपना पेट भरने में लगे है
करनाल हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री जी का विधानसभा क्षेत्र है,मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र मे ऐसे भरस्टाचारी अधिकारी अपना पैर जमाये बैठे है,आम लोग किस तरह से परेशान है अपनी समस्यों को लेकर
हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री जी के विधानसभा क्षेत्र मे जब ऐसा है तो पूरे हरियाणा मे देखा जा सकता है कि आम नागरिक किस तरह से अपनी समस्यों को लेकर झूझ रहा होगा
दूसरी और हरियाणा सरकार के बिजली विभाग द्वारा करनाल शहर से कई जगहों से पुराने बिजली के खम्बे और पुरानी लगी तारे हटाई गई है सवाल ये है कि लोगो के घरों के बाहर और उनकी छतों से गुजर रही तारो को इसलिए नही हटाया जा रहा है कि इन अधिकारियों कि जेब मे कुछ रिस्वत का पैसा भरा जाए,
हरियाणा के करनाल शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है लेकिन आम कॉलोनियों मे रहने वाले लोग बहुत सी ऐसी समस्यों से झुंझ रहे है जब तक ऐसे भरस्टाचारी अधिकारी इन विभागों मे रहेंगे लोगो कि समस्यों का निजात होना संभव नही, हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री जी को इन लोगो पर बनी हुई समस्या का समाधान जरूर करवाना चाहिए


















