बैंक गार्ड द्वारा बंदूक चैक करते समय अचानक फायर होने से पाँच लोग गोली लगने से घायल
बिजनौर – बैंक गार्ड द्वारा बंदूक चैक करते समय अचानक फायर होने से आस-पास खडे पाँच लोग गोली लगने से घायल हो गये। अचानक फायर की आवाज़ से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
घटना जनपद बिजनौर के स्योहारा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की है। जहाँ आज प्रातः करीब दस बजे बैंक का गार्ड नरदेव सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम अखेडा थाना नहटौर अपनी 12 बोर की लाइसेंन्सी बन्दूक की बैरल नीचे करके उसे चैक कर रहा था। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। जिससे पास ही खडे हरफूल, वासु, सुन्दर सिंह, श्याम सिंह और नवीन चौधरी को फर्श से टकराकर घुटने से नीचे छर्रे लग गये। छर्रे लगने से पाँचों लोग लहूलुहान हो गये। अचानक हुए धमाके से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने सभी का प्राथमिक उपचार कराया। फिलहाल नरदेव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर


















