फतेहपुर- स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में बांके बिहारी स्थित परिसर में आचार्य विनोद शुक्ला के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त कराने हेतु एक आयोजन किया गया जिसमें जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मनीषा गुप्ता एवं मुख्य वक्ता के रूप में जनपद के बहुचर्चित समाजसेवी अशोक तपस्वी रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा तथा बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन समिति से प्रदीप गर्ग रहेl
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा कोरोनावायरस वैक्सीन को पेटेंट कराने से वैक्सीन पर उनका अधिकार होता है बेचने से लेकर के आमजन तक वैक्सीन कैसे पहुंचे इससे जनमानस को वैक्सीनेशन को लेकर देरी हो रही है जन-जन तक वैक्सीनेशन कराने के लिए 200 करोड़ खुराक वैक्सीन की भारत को आवश्यकता है अभी तक मात्र 17 करोड लोगों का वैक्सीनेशन संभव हो सका है अस्तु कोरोना वैक्सीन पेटेंट मुक्त होते ही आम कंपनियां को जैसे ही फार्मूला मिलेगा उत्पादन बढ़ जाएगा जिससे वैक्सीनेशन अति शीघ्र होगा और विश्व को कोरोना से मुक्त किया जा सकेगाl
बैठक में संगीता द्विवेदी मानव मंगल सेवा संस्थान भाजपा नेता मंजू शुक्ला निवर्तमान बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील मिश्रा आदि ने संबोधित किया प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुए जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी जी ने कहा की भारत वैक्सीनेशन जन जन का कराएगा इसके लिए चाहे उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो प्रयास करना पड़े उसके लिए सरकार प्रयास करेगी अध्यक्ष जी भाषण करते हुए मनीषा गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित कियाl
बैठक में प्रमुख रूप से कालीशंकर मामा जी आचार्यकुलम महामंत्री आचार्य रमानाथ जी पुजारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी जी मंजू शुक्ला वरिष्ठ भाजपा नेता जी संगीता द्विवेदी मानव मंगल सेवा संस्थान की अध्यक्षा जी अमित शुक्ला कार्यकारी संपादक भृगु चिंतन आचार्य सत्येंद्र जी चंद्रिका प्रसाद शुक्ला अजय सिंह जी अंकित शुक्ला जी रवि जी सहित अन्य लोग रहेl


















