बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने वालों की भारी भीड

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर – कोरोना वैक्सीन न लगने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिये जाने की अफवाह के बीच जनपद भर में बनाए गये वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने वालों की भारी भीड उमड रही है। लोग वैक्सीन लगवाने के लिये समय से पहले ही पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं जिससे सेंटरों पर लंबी कतारे लग रही हैं। इस बीच सेंटरों पर तैनात स्वास्थ कर्मियों से दुर्व्यवहार व मार-पीट करने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

ताजा मामला जनपद बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र का है जहाँ पीएचसी पर चल रहे कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में टीकाकरण कराने आए दो युवकों ने स्वास्थ्यकर्मी महीपाल के साथ मार पीटकर कर उसे घायल कर दिया। जिस पर प्रभारी चिकित्सा आधिकारी ने आरोपी युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दे देकर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने की माँग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी युवक ग्राम मंगोलपुरा निवासी प्रशांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उधर घटना से आहत स्वास्थ्य कर्मियों घरना प्रदर्शन कर युवकों के विरूद्ध कढोर करने व स्टाफ को सुरक्षा मुहैया कराने की माँग की। साथ ही माँग पूरी न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। बताते चलें कि एक सप्ताह पूर्व नहटौर पीएचसी पर भी स्वास्थकर्मियों के साथ अभद्रता की गई थी। जिस पर वैक्सीनेशन रोक दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में वैक्सीनेशन पुन: शुरू हुआ था।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button