हरियाणा: करनाल के इन्द्री तहसील के बीडीपीओ कार्यलय में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं हरियाली युवा संगठन द्वारा नशा मुक्त समाज जन जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर इन्द्री थाना से मुंशी विकास कुमार पहुंचे। कार्यक्रम की अगुवाई संगठन अध्यक्ष सूरज बुटानखेड़ी एवं मंच संचालन ब्लॉक कॉर्डिनेटर ब्रह्मजीत ने किया। इस मौके पर बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग उसी तरह करे जिस प्रकार जीने के लिए हवा और पानी की जरूरत है।
हम हेल्मेट का प्रयोग किसी के डर में न करके अपनी ओर अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करे। इसके अलावा हम सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करते हुए चले। हम किसी भारी वाहन के साथ दौड़ न लगाए बल्कि उनसे उचित दूरी बना कर चले। उन्होंने कहा कि अपने साथ वाहन के कागजात साथ लेकर घर से निकले। कभी भी दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति सफर ना करें। सड़क पर की गई सुरक्षा भी जीवन की रक्षा है।
जीवन बार बार नहीं मिलता। इस दौरान मुख्य वक्ता मुंशी विकास कुमार ने कहा धुंध में वाहन धीरे चलाए ओर उचित दूरी बनाकर चलाए। गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का एवं मोटरसाइकिल चलते समय हेलमेट का प्रयोग करे। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है। कार्यक्रम के अंत मे सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस मौके पर संगठन से लखपत, नीरज कुमार, सोनम, हरप्रीत सिंह, उमा, पूजा, राजीनीति, दीपा, पूनम, रेनू,जिम्पी, रजनी, सोहनलाल, अमरजीत, सुरेंद्र, सतबीर, रमन उ?ाना, अंजु मलिक, सुषमा, आदि मौजूद रहे।


















