बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

कृषि बिल के विरोध में प्रियंका गांधी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर। जनपद के चांदपुर तहसील के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पहुंच कर एक जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने कृषि बिल के विरोध में सरकार को जमकर घेरा।प्रियंका को सुनने के लिए आज हज़ारों की संख्या में चांदपुर के रामलीला मैदान में किसान सहित अन्य लोग पहुंचे थे।

प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं भाषण देने नहीं आई हूं। जनता से बात करने आई हूँ। जनता के भरोसे पर ही नेता बड़ा बनता है। अगर भरोसा नहीं है तो नेता कभी भी बड़ा नहीं बन सकता है। प्रधानमंत्री पर बरसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता ने दो बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया लेकिन जनता ने यह सोचकर बनाया कि प्रधानमंत्री कुछ काम करेंगे। छोटे व्यापारियों को बढ़ाने का काम करेंगे। बेरोजगारी हटाएंगे।

लेकिन नहीं ऐसा क्या हुआ है। कृषि बिल के विरोध में प्रियंका का कहना है कि किसान लगातार दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन यह तीन काले कानून को किसी भी कीमत पर केंद्र सरकार वापस नहीं कर रही है। यह तीनों कानून किसान विरोधी हैं और पूजी पतियों के हित में है ।इस कानून से बड़े-बड़े पूंजी पतियों की मनमर्जी चलेगी ।इस कानून के तहत प्राइवेट मंडी खोलने वाले को टैक्स दायरे में नहीं रखा गया है।

जबकि सरकारी मंडी में मिलने वाले समर्थन मूल्य को धीरे-धीरे यह सरकार खत्म कर देगी। प्रियंका ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह 2 जहाज के लिए 16 हज़ार करोड रुपए और संसद के सुंदरीकरण के लिए 20 हज़ार करोड रुपए खर्च कर सकते हैं।लेकिन किसानों का 15000 करोड़ बकाया नहीं दे सकते हैं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button