ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

राष्ट्र निर्माण मे महिलाओ का बड़ा योगदान-फरहीन फातमा अंसारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – भदोही-राष्ट्र निर्माण मे समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया आप को बताते चलें मदर्स प्राइड एकेडमी द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत रविवार को पीरखांपुर रोड स्थित एकेडमी कैंपस में महिलाओं के सम्मान में

कार्यक्रम-‘अनोखी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लिए हर क्षेत्र मे उत्कर्ष योगदान देने वाली महिलाये, चिकित्सा के क्षेत्र में ,समाज सेवा , कोविड महामारी के दौर मे लोगों की सेवा करने वाली, डेढ़ दर्जन महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर सिविल जज, विदीशा भूषण ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। समाज सेवा हो या कोराबार महिलाएं पढ़ लिख कर अपने दम पर मुकाम हासिल कर रही हैँ। ऐसी महिलाओं से प्रेरणा लेकर महिलाओं को आगे आना चाहिए उनके उत्साहवर्धन से उन्हें और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओ को सम्मानित किया गया, वही इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी व एकेडमी की प्रिंसिपल फरहीन फातिमा अंसारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान है महिलाये अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे आज के बच्चे भारत का भविष्य है उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को समय समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिये ताकि उनको नई ऊर्जा मिले और महिलाओं को प्रेरणा मिले इसी क्रम मे आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर, डा.सरिता गुप्ता, डा.दरक्शा, डा.सारा अंसारी, शमीना अंसारी, रीता यादव, आफरीन बानो, रेहाना बेगम को अपर सिविल जज के हांथो प्रशस्ति पत्र बुके और एक पौधा देकर सम्मानित किया।

वही चयनित कारोबार कर रहीं निशात महमूद, नीरू कौर, फातिमा मजहर, पूनम श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, शमा अंजुम, मरियम अंसारी को जनपद के प्रमुख पर्यावरणविद विशिष्ट अतिथि, डा.कमाल अहमद सिद्दीकी के हांथो सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ उन्हें जो नन्हां पौधा दिया गया यह बहुत ही अच्छे प्रचलन की शुरूआत है।

अंत में विशिष्ट अतिथि सहायक अध्यापक, पीएल पाल ने विभिन्न क्षेत्र में भदोही का नाम रोशन कर रहीं उर्मिला देवी, शाहीन बानो, सिस्टर रेनू और पूजा कौर को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छोटे छोटे बच्चों ने गीत, नृत्य से समां बांध दिया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट्स की प्रस्तुति की खूब सराहना हुई।

डा.सारा अली अंसारी ने स्वस्थ जीवन के लिए रहन सहन से जुड़ी प्रमुख बातें बताने के अलावा रहन सहन के टिप्स दिए। अलीना, फरहा रिजवान, ख्वाहिश, इंतेशा, वानी गुप्ता ने अपने नृत्य से तो मारिया और अज्किया ने अपने स्पीच से प्रभावित किया।

संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल फरहीन फातिमा अंसारी, डा.सारा अली अंसारी और अफ्शां ने किया। अकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर एकराम अंसारी ने सभी आए मेहमानों का आभार जताया, वही प्रोग्राम मे आये सभी मेहमानों और सभी सम्मानित महिलाओं ने अकैडमी की प्रिंसिपल फरहीन फातमा अंसारी की इस पहल को महिलाओ के लिए मील का पत्थर बताते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button