मध्यप्रदेश
खजुराहो पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल
AIRA NEWS NETWORK – खजुराहो-मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल तीन दिवसीय दौरे पर 19 फरवरी की शाम 5 बजे विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो पहुंचे,राज्यपाल श्री पटेल एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए,जहां पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया,इसके बाद राज्यपाल श्री पटेल सुरक्षा की चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था के बीच मतंगेश्वर महादेव के दर्शन उपरांत पश्चिमी मंदिर समूह के अंदर स्मारकों का अवलोकन किया,भारतीय पुरातत्वविद जबलपुर मण्डल-शिवाकांत वाजपेयी ने राज्यपाल श्री पटेल को मंदिरों के इतिहास के बारे में बताया,राज्यपाल श्री पटेल ने पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाई और छोटे बच्चों को दुलारा भी,इसके बाद उन्होंने लाइट एंड साउंड शो देखा,राज्यपाल श्री पटेल 20 फरवरी को शाम 7 बजे 48 वें खजुराहो नृत्य समारोह का शुभारंभ करेंगे।


















