बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending
एसडीएम विक्रमादित्य द्वारा चलाए जा रहे अभियान में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर सरकारी ज़मीनो को कराया कब्ज़ा मुक्त

बिजनौर – ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खानजहांपुर बहादर परगना व तहसील बिजनौर मे स्थित गाठा संख्या 8रकबा 0.453है0 जो कि राजस्व अभिलेखों मे तालाब अंकित है उसको कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चलाया गया। पूर्व में गांव में मुनादी करवाई गई और सभी ग्राम पंचायतवासियों को सतर्क किया गया। लेकिन जब कब्जा धारियों के डर से ट्रैक्टर चालक सतपाल ने ट्रैक्टर चलाने से इन्कार कर दिया, तो उपजिलाधिकारी ने स्वयं ट्रैक्टर चला कर कब्जा मुक्त करा कर प्रशासन का डर कब्जा धारियों मे स्थापित किया।
अवैध रूप से खड़ी फसल का पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाया गया। कब्ज़ा मुक्त कराने के पश्चात स्थल पर उपस्थित क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंदर राठी को मनरेगा से तालाब खुदवाने और सोंदर्यकरण करवाने हेतु निर्देश दिए गए। मौके पर उपजिलाधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक उधम सिंह और लेखपाल सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


















