AIRA NEWS NETWORK – आज गोंडा के वजीरगंज कस्बे के कमपोजिट विद्यालय वजीरगंज आई मे राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री माधव राम शुक्ला एवं अध्यापक श्री राकेश दुबे श्री संत लाल पांडे श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव श्री रमाशंकर सिंह श्री विकी कुमार रजक आदि मौजूद रहे उन्होंने श्री महात्मा गांधी जी के जन्म उत्सव के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया कि गांधी जयंती हर वर्ष 2 अक्टूबर को भारत में मनाई जाती है
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजादी के आंदोलन के एक ऐसे नेता थे जिन्होंने अंहिसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेज शासकों की नाक में दम कर दिया था। उन्होंने अहिंसक तरीके से ना केवल ब्रिटिश सरकार के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि कई आंदोलनों की अगुवाई भी की अपने इस अहिंसक आंदोलन के लिए गांधी जी को इंटरनेशनल स्तर तक ख्याति प्राप्त हुई महात्मा गांधी जी का। पूरा नाम मोहनदास करम चंद गांधी था जिनका जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबन्दर, गुजरात में हुआ था
संवाददाता प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट


















