जनपद बिजनौर: ग्रामीणों की शिकायत पर आईरा न्यूज़ टीम ने एक राशन डीलर के घर पर अचानक से पहुंचे तो पाया कि राशन डीलर द्वारा ग्राम वासियों को चार से साढ़े चार किलों अनाज वितरित किया जा रहा था जब हमारे आयरा न्यूज के संवाददाता मनदीप कुमार ने राशन डीलर से जानकारी लेनी चाही तो राशन डीलर अपनी दबंगई पर उतर आया और हमारी टीम के साथ मारपीट व बदतमीजी करने की कोशिश की वह किसी व्यक्ति द्वारा फोन पर भी धमकी दिलवाने का भी प्रयास किया।
इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि हमें पिछले 3 सालों से ही चार से साढ़े चार किलों अनाज दिया जा रहा है वह कई उपभोक्ताओं ने बताया कि हमारा राशन कार्ड में से राशन डीलर द्वारा नाम भी काट दिया गया है।और हमारा राशन , राशन डीलर द्वारा खाया जा रहा है कोरोना जैसी महामारी में जहां प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार गरीबों के लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था कर रही है वहीं कुछ क्षेत्रों के दबंग माफिया राशन डीलर गरीबों का हक डकार रहे हैं।
अब देखना ये की उक्त राशन डीलर के खिलाफ आपूर्ति विभाग क्या कार्यवाही करता है। या फीलगुड का खेल खेल कर अपना पल्ला झाड़ लेता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है मगर आपूर्ति विभाग जांच का बहाना बनाकर मामले को रफा दफा कर देता है। वही सूत्रों की माने तो राशन डीलर एक दबंग और झगड़ालू प्रवर्ति का आदमी है जिसकी वजह से भोले भाले ग्रामीनो पर अपना रोब झाड़ता रहता हैं






