नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी में नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट ने इंदिरा गांधी जी के जीवन काल पर रोशनी डाली तथा इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी ने सही कहा था ये काले कानून वापस होंगे तो मतलब होंगे, परिवर्तन भी तय है।

आज किसानों ने सत्ता में बैठी अहंकारी सरकार को झुकाने का कार्य किया है। आज तीनों काले कृषि कानून वापस लिए गए हैं। आज देश के किसानों की जीत हुई है, अन्नदाता की जीत हुई है। 600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष। भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। भाजपा के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आंदोलनजीवी बोला, उनपर लाठियाँ बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार करवाया। अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी। यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती। किसान की सदैव जय होगी। जय जवान, जय किसान, जय भारत, जय कांग्रेस । इस अवसर पर एम अकरम खान, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, शारिब अंसारी एडवोकेट, मकसूद, डॉ इकबाल, राकेश शर्मा, गोविंद सिंह कुशवाह, शाही अराफात, फराज हुसैन, हिफजुर रहमान, रेहान आदि रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button