उत्तरप्रदेश
Trending
विधुत विभाग के सविंदा कर्मचारी बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर, कार्य का किया बहिष्कार
AIRA NEWS NETWORK – जनपद कन्नौज के छिबरामऊ स्थित सिकन्दरपुर बिजली घर में विधुत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने का बीड़ा उठा लिया है आपको बता दें कई वर्ष बीत जाने पर भी हमारा बेतन नही बढ़ाया गया और न ही कोई हमारी अभी तक मांगे पूरी की गई कई बार धरना दिया चुका है वस अस्वासन दे दिया जाता है कि आपकी सभी मांगे पूरी की जाएंगी परन्तु ऐसा अभी तक नही हुआ
सविंदा कर्मियों ने अपना दर्द बयान किया हम रात दिन जान हथेली पर लिए काम करते हैं हमारा बेतन इतना भी नही की हम अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा सकें इस महगाई के दौर में बच्चों का पेट भी पालना मुश्किल है हमारी सातसूत्री मांगों को पूरा किया जाए नही तो हम कार्य का बहिष्कार व अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेगें।
रिपोर्ट-दीपसिंह


















