AIRA NEWS NETWORK – पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री दिनेश चंद्र मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री हरेंद्र सिंह व टीम द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के चतुर्थ दिवस पर ज्वालागंज, आईटीआई तिराहा नुआबग तिराहे पर वाहन चलाते समय बिना दो पहिया वाहन बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, और ड्रंकन ड्राइव के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया और आवश्यक कार्यवाही की गई साथ-साथ लोक अदालत संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई और लोगों को जागरुक किया गया। ताकि लोक अदालत का महत्व लोग समझ सके और ज्यादा से ज्यादा निपटारा हो सके मामले के ताकि अदालत ऊपर बहुत कम पढ़े और लोगों को न्याय अति शीघ्र मिल जाए ।
राजेश सिंघल की रिपोर्ट


















