पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में सबसे अग्रणीय संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्ट्स एसोसिएशन
AIRA NEWS NETWORK – पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ने में सबसे अग्रणीय संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्ट्स एसोसिएशन पत्रकारों की ही नहीं समाज के हर व्यक्ति विशेष की अपने समाचार पत्र आईरा वार्ता वेब पोर्टल आईरा न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से उठाने का कार्य करता चला आ रहा है उसी कड़ी में कन्नौज जनपद के तहसील छिबरामऊ के कार्यालय का उद्घाटन दर्जनों ग्राम प्रधान एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में वर्तमान विधायिका श्रीमती अर्चना पांडे पूर्व (राज्य मंत्री खनन एवं आबकारी) के कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया!
आबकारी एवं खनन मंत्री के साथ साथ आईरा प्रदेश सयुक्तं मंत्री उत्तर प्रदेश पंडित अवनीश चंद्र तिवारी, जिला अपराध संवाददाता पुष्कर शर्मा, इसरार आलम उर्फ थापा का बड़े जोशो खरोश के साथ तहसील संवाददाता गौरव कुमार चतुर्वेदी, विपिन तिवारी कृष्ण कुमार तिवारी, शाहिद असलम वारसी, डॉक्टर सुंदर लाल वर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया!
बताते चलें कि आईरा पत्रकार हितों की ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने वाला मीडिया प्लेटफार्म है जो समाज में होने बाली हर घटना की तस्वीर बड़ी ही बे-बाकी से जनमानस के पास पहुंचाने का कार्य करता है इसी बेबाकी और निर्भीकता के चलते आज इस संगठन का विस्तार किसी एक राज्य में ही नहीं पूरे भारतवर्ष में अपना परचम लहरा रहा है इसी विस्तार में आज एक मील का पत्थर जनपद कन्नौज के तहसील छिबरामऊ में आईरा कार्यालय के रूप में रखा गया!
जिसका शुभारंभ छिबरामऊ के वर्तमान विधायक श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा किया गया उद्घाटन समारोह में श्रीमती पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा और सबसे मजबूत स्तंभ है समाज में होने वाली हर घटना को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य मीडिया के द्वारा ही संभव है और समाज के हर व्यक्ति को इनका सम्मान और सहयोग करना अपना कर्तव्य समझना चाहिए! वहीँ आईरा न्यूज़ नेटवर्क के जिला ब्यूरो पंडित अवनीश चंद्र तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि हम मीडिया कर्मी समाज का आईना है जो समाज को भी उनकी तस्वीर दिखाने का कार्य करते हैं जिस प्रकार आईना द्वारा व्यक्ति अपने चेहरे पर लगे हुए किसी भी अप्रिय चीज को हटाने का कार्य आईना देखकर करता है वैसा ही कार्य हम लोग करके समाज में फैले हुए हैं ।
अप्रिय चीजों को हटाने का कार्य करते हैं अपराध संवाददाता पुष्कर शर्मा ने अपने छोटे से संबोधन में कहा कि हम मीडिया कर्मी सरकार शासन प्रशासन से समाज को जोड़ने में सेतु का कार्य करते हैं जिससे समाज की समस्याएं सरकारों तक पहुंचती है और सरकारें उनका निदान कर समाज को सुदृढ़ बनाने का कार्य करती हैं उद्घाटन समारोह में आए आगंतुकों का तहसील संवाददाता गौरव कुमार चतुर्वेदी ने हृदय से आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत तिवारी, सचिन चतुर्वेदी, शिवम चतुर्वेदी, रामदत्त यादव, चंचल त्रिपाठी, पूर्व प्रधान तोताराम शर्मा, सोनू तिवारी, मोहित मिश्रा, का विशेष योगदान रहा।


















