गोंडा में नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
AIRA NEWS NETWORK – आज गोंडा नगर कोतवाली पुलिस ने नकली पान मसाला व तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
बताते चलें कि विगत कुछ वर्षों से शहर के शास्त्रीनगर तोपखाने में एक नकली पान मसाला व तंबाकू बनाने की फैक्ट्री एक मकान में संचालित की जा रही थी जिसकी भनक आज तक पुलिस विभाग को न लग पाई थी परंतु आज मुखबिर खास की सूचना पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक राव एवं उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने मैं पुलिस बल टीम के साथ उक्त मकान पर छापेमारी कर नकली पान मसाला व तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में पान मसाला बनाने के उपकरण के साथ साथ रैपर तथा विभिन्न ब्रांडों के खाली डिब्बे भी बरामद किए गए ।
यह लोग नामी कंपनियों के डिब्बों में नकली पान मसाला एवं तंबाकू भरकर शहर तथा अन्य जनपद में भी भेज दिया करते थे आज इनके कब्जे से पुलिस ने 1360 रत्ना कंपनी के खाली डिब्बे 380 भोला तंबाकू के खाली डिब्बे तथा अन्य ब्रांडों के तमाम खाली डिब्बों के साथ-साथ रैपर एवं पान मसाला बनाने के उपकरण भी बरामद करने में सफलता हासिल कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इसका मालिक फरार हो गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उचित कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया गया।


















