AIRA NEWS NETWORK – गोंडा परसपुर क्षेत्र के कटरा बाजार मे अस्पताल के अंदर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया
बताते चलें 2 दिन पूर्व कटरा बाजार निवासिनी नाबालिग बालिका दवा लेने के लिए सीएससी अस्पताल गई थी परंतु अस्पताल में अवकाश होने के कारण एक अभियुक्त ने नाबालिग बालिका को दवा देने के बहाने कमरे में बुलाकर के उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था इस संदर्भ में पीड़ित की मां ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ थाना कटरा बाजार में मुकदमा पंजीकृत करवाया था ।
जिसको देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को आज मुखबिर खास की सूचना पर कटरा बाजार कस्बे में घेराबंदी कर अभियुक्त मोहम्मद आदिल पुत्र रज्जब अली निवासी वार्ड संख्या 8 पठान टोला कटरा बाजार को मुकदमा संख्या 222/21 धारा 452, 376, 504, 506, तथा 3/4 को गिरफ्तार कर लिया गया अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था परंतु आज मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया आज उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया है जहां से उचित कार्रवाई करते हुए उसे जेल के लिए रवाना कर दिया जाएगा
















