किरतपुर – जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 17 निर्वाचित डा.रमा चौधरी के पुत्र डा.प्रदीप चौधरी ने जो जिला पंचायत के अंतर्गत आते हैं उन गांव का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर अपना कीमती वोट देकर जीतने के लिए धन्यवाद अर्पित किया जनसंपर्क के दौरान उनके साथ नवनीत चौधरी,समर पाल सिंह,नरेंद्र सिंह, प्रतिभान,बलराम सिंह रहे।
बुधवार को वार्ड नंबर 17 जिला पंचायत सदस्य से निर्वाचित डा. रमा चौधरी के पुत्र का प्रतीक ने जो गांव जिला पंचायत के अंतर्गत आते हैं उन गांव पहुंचकर लोगों से जनसंपर्क किया। सबसे पहले प्रतीक चौधरी गाजीपुर हिदायत उर्फ गढीबान भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह तोमर के यहां पहुंचे और गांव के सभी लोगों से जनसंपर्क कर जीत की बधाई दी।उसके पश्चात वह गांव डवासोवाला उमरी भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सोनू सैनी के स्थान पर पहुंचे जहां अपनी समस्या रखने हेतु उनके विचार सुनने के लिए काफी लोग एकत्रित हुए।
जहां पर मौजूद लोगों से प्रत्येक चौधरी में अपना कीमती वोट देकर जिताने के लिए धन्यवाद अर्पित क्या और समस्या जानी।जहां पर कुछ लोगों ने बताया कि हमारे गांव से पूर्व की ओर मां काली का आश्रम है और उसी आश्रम के आगे से होता हुआ एक मार्ग जाता है जो काफी समय से बदहाली के आंसू रो रहा है और आश्रम के लिए यह मार्ग सौभा नहीं दे रहा है तथा बारिश होने पर उस मार्ग से कोई वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दुश्वार रहता है और वह आधे गांव का मुख्य मार्ग माना जाता है जो आलमपुर बस स्टैंड तक पहुंचाता है।जिस पर प्रतीक चौधरी ने कहा कि यह प्रस्ताव अध्यक्ष साकेद्र चौधरी जी को भेजा जाएगा जो चीज मानक के अनुरूप होती देखेंगे जो जिला पंचायत के अंतर्गत आती है उसको हर संभव प्रयास करके अध्यक्ष द्वारा जल्द से जल्द कराने की कोशिश की जाएगी।
उसके बाद प्रतीक चौधरी गांव डवासोवाला चौधरी गजवीर सिंह के यहां पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले वहां पर मौजूद कुछ बुजुर्ग लोगों के चरण छूकर आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें जीतने के लिए धन्यवाद कहां। और समस्या जानी जहां पर गांव के कुछ मौजूद लोगों ने शिव मंदिर से रमेश हरिजन के घर तक खराब पड़ा मार्ग बनवाने की बात कही।प्रदीप कुमार ने वह मार्ग रजिस्टर में दर्ज कराया बनवाने का आश्वासन दिया और गांव के लोगों के साथ पूरे गांव में घूमते समय सभी को जीतने के लिए धन्यवाद कहां।उसके बाद वह हैबतपुर पूर्व प्रधान रुपेद्र चौधरी के यहां पहुंचे जहां पर स्थानीय निवासी विक्रम सिंह,देवेंद्र सिंह, मा.मनोज कुमार,मा.नरेश कुमार, नेमी प्रजापति,मा.रामपाल सिंह, पूर्व प्रधान रुपेद्र सिंह,तथा उनके साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह तोमर,सोनू सैनी, अशोक कश्यप,शिवलाल कश्यप, आकाशदीप,एलम शर्मा आदि ने डा.प्रतीक चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।




























