नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
Trending

नजीबाबाद S.D.M परमानंद झा द्वारा किरतपुर गौशाला का औचक निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – किरतपुर गौशाला में दो गाय रोग ग्रस्त पायी गई। अन्य 55 गाय स्वस्थ मिली तथा उनका चारा भी पर्याप्त मात्रा में मिला। तथा ओ हरी लाल पटेल को कहकर एक डॉक्टर की व्यवस्था करा दी गई है गौशाला में एक दो जो कमी मिली है उनको सही करने के निर्देश दे दिए।

गुरुवार को उपजिलाधिकारी नजीबाबाद परमानंद झा ने किरतपुर नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। ईओ हरिलाल पटेल, प्रधान लिपिक हसन मुस्तूफा, जेई अनुराग कमल भी साथ रहे। एसडीएम परमानंद झा ने मंडावर रोड पर निर्मित नाले का निरीक्षण किया। एसडीएम परमानंद झा ने बताया मंडावर रोड पर नगर पालिका परिषद किरतपुर द्वारा कूड़ा डालने की शिकायत मिल रही थी जिसको ओ हरी लाल पटेल से कहकर जेसीबी द्वारा हटवा दिया गया है निरीक्षण में निर्मित नाला ओके मिला।

नाले के आसपास पड़े कूड़े के ढेर को देखकर एसडीएम नाराज हो गए। ईओ हरिलाल पटेल ने बताया कि मंडावर रोड पर सफाई कर्मी उस समय तक पहुंचे नहीं थे। थोड़ा बहुत कूड़ा पड़ा था। जिसे उठवा दिया गया है। एडीएम की नाराजगी वाली बात को गलत बताया है। ईओ ने कहा कि एसडीएम परमानंद झा नाला निरीक्षण को आये थे। उन्होंने गौशाला का भी निरीक्षण किया।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button