किरतपुर – विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने एडीओ राकेश कुमार के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र मुख्य विकास अधिकारी को भेजा।प्रार्थना पत्र के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों का एडीओ राकेश कुमार मानसिक उत्पीड़न करते हैं जिससे कुछ ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी बीमारी की ओर अग्रसर है।
एडीओ राकेश कुमार अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाते हैं और अगर कोई मना करता है तो उसे धमकाते हैं एडीओ राकेश कुमार पिछले 8 वर्षों से विकासखंड किरतपुर में तैनात हैं पूर्व में भी कुछ अधिकारियों द्वारा एडीओ राकेश कुमार की कार्यशैली एवं मानसिक उत्पीड़न की शिकायत की गई थी लेकिन अपना राजनीतिक प्रभाव दिखाते हुए शिकायत पत्र को दबा दिया गया था।
इसी कारण इतने लंबे समय से यह एक ही विकासखंड में तैनात हैं।एडीओ की मनमानी की वजह से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र को नहीं मिल पा रहा है इनके तानाशाह रवैये के कारण ग्रामीण क्षेत्रो का विकास नही हो पा रहा है।आगे कहां की अगर हम किसी योजनाओं के बारे में एडीओ राकेश कुमार से कहते हैं तो वह अपनी जेब भरने से पहले बात नही करते हैं।उनके इस तानाशाह रवैए को देखते हुए हम ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उनके साथ कार्य करने में असमर्थ हैं। प्रार्थना पत्र में उन्होंने एडीओ राकेश कुमार का स्थानांतरण किसी और विकास खंड में करने की अपील की है।




























