ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

शिक्षक पात्र परीक्षा को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन तरीके से सपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आगामी 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्र परीक्षा को पूर्ण रूप से नक़ल विहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्प है, और परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्राथमिक स्तर के परीक्षार्थियों के लिए 27 एवं उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा के लिए 20 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक प्राथमिक स्तर एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02ः30 बजे से शाम 05ः00 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा सम्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं को नक़लविहीन एंव पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सतत् निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और परीक्षा पूर्ण मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सभी केन्द्रों पर समुचित संख्या में पुरूष एवं महिला पुलिस की तैनाती की व्यवस्था भी की गयी है ताकि परीक्षा में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके। जिलाधिकारी श्री मिश्रा आज विकास भवन के सभागार में उ0प्र0 शिक्षक पात्र परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा को सुव्यस्थित और शांतिपूर्वक रूप सम्पन्न करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट, प्रशासनिक एवं विभागीय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल के साथ परीक्षा कक्ष में नहीं जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 तक तथा उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का समय अपरान्ह 02ः30 बजे से शाम 5.00 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए कि वे अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र तथा प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार आवश्यक अभिलेख अपने साथ लायें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुॅचना अनिवार्य है, यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व के उपरान्त आता है तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिका भरने के लिए केवल काले पेन का ही प्रयोग किया जाएगा तथा काले पेन के अलावा अन्य कोई पेन या पेंसिल मान्य नहीं होगी। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को उ0प्र0 शिक्षक पात्र परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर सभी परीक्षार्थियों एवं ड्यूटीरत कार्मिकों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 प्रवीण रंजन, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button