करनाल-हरियाणा
Trending

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लघु सचिवालय परिसर में दो नई एम्बुलेंस को दिखाई झंडी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

करनाल: उपायुक्त एवं रैडक्रॉस सोसाईटी के अध्यक्ष निशांत कुमार यादव ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर से दो नई एम्बुलैंस को झंडी दिखाकर जन सेवा के लिए रवाना किया। बता दें कि करनाल के कर्णा पेंट नाम की फर्म ने निशुल्क एम्बुलैंस देकर मानवता की भलाई के लिए काम किया। इसके लिए जिला रेडक्रॉस सोसाईटी के सचिव कुलबीर मलिक ने उक्त फर्म से सम्पर्क किया था। दोनों एम्बुलैंस 24 घंटे रोगियों की सेवा के लिए तैनात रहेंगी, जो ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर सहित एडवांस लाईफ स्पोर्ट उपकरणों से युक्त हैं।

यह कहा डीसी ने :

एम्बुलैंस को झंडी दिखाने के बाद उपायुक्त ने सबसे पहले कर्णा पेंट के प्रतिनिधि मंजीत सिंह का शुक्रिया किया और बताया कि इसकी सहमति से अब दोनों एम्बुलैंस प्रशासन के मौजूदा बेड़े में जुड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना पीक में एम्बुलैंस की अत्याधिक जरूरत या यूं कहें कि मारामारी रही, क्योंकि न केवल करनाल जिला बल्कि दूसरी जगहों से भी कोविड के रोगी यहां रैफर होते रहे हैं। प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार होम आईसोलेशन से लेकर पीएचसी व सीएचसी में कोविड केयर सैंटर बनाए गए थे, जिनमें रोगियों की ट्रांसपोर्टेशन के लिए एम्बुलैंस की नितांत आवश्यकता बनी रही।

किसी को ऑक्सीजन पहुंचाना तो किसी रोगी को सीएचसी या फिर केसीजीएमसी में लेकर आना-जाना जारी रहा। उन्होंने कहा कि न केवल कोविड काल बल्कि एम्बुलैंस की जरूरत वैसे भी वर्षभर बनी रहती है। नई एम्बुलैंस को पूल में शामिल करने के बाद अब इनकी संख्या 25 हो गई है। जरूरत के लिए 102 नम्बर जारी है, जो भी इस पर फोन करता है उसे तुरंत एम्बुलैंस उपलब्ध करा दी जाती है।

रैडक्रॉस सचिव ने यह कहा :

इस मौके पर मौजूद रैडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक ने कहा कि अपने नाम के अनुसार रैडक्रॉस हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। कोरोना काल में सोसाईटी की ओर से गांव और शहर में कोरोना से बचाव के लिए करीब 100 जन जागरूकता शिविर लगाए गए। अन्य गतिविधियों में 20 हजार से ज्यादा मास्क जरूरतमंदों को बांटे गए, 2 हजार से ज्यादा सैनिटाईजर भी वितरित किए गए। इसी प्रकार रोगियों की रक्त की आवश्यकता पूरी करने के लिए विशेष रक्तदान शिविर लगाकर 2 हजार यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रोगियों की मदद के लिए 600 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर होम आईसोलेशन के लिए पहुंचाए गए, एम्बुलैंस की सेवाएं भी बदस्तूर जारी रही। इस मौके पर रैडक्रॉस सोसाईटी की टीम से राजपाल चौधरी, प्रदीप नंदा व प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।

नई एम्बुलैंस को फ्लैगऑफ करने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, यह सुखद संकेत हैं, लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। कम केसों के चलते लोगों को बाजारों और दूसरी जगहों में बेवजह भीड़ नहीं करनी चाहिए। प्रतिबंधों में ढील का मतलब लोगों को राहत देना है जिसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोरोना से आमजन को बचाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ लोगों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button