बिजनौर-उत्तरप्रदेश
Trending

लिपिक के संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन करने से मौत

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर: सहकारी समिति सीकरी बुजुर्ग में कार्यरत लिपिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर समिति पर मौजूद स्टाफ ने उसे नहटौर सीएससी में उपचार के लिए भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने समिति स्टॉफ पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है।

राजा रामपुर फाजिल उर्फ आलोपुर निवासी अरुण कुमार पुत्र विजय सिंह नहटौर क्षेत्र के ग्राम सीकरी बुजुर्ग स्थित सहकारी समिति में कार्यरत था। बताया जाता है बुद्धवार (आज) को वह नियत समय पर अपनी ड्यूटी पर आया था। करीब 10:30 बजे अरुण कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते किसी विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पता लगने पर समिति पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे सीएससी नहटौर में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहटौर पर पहुंचे तथा उन्होंने समिति स्टॉफ पर अरुण का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मृतक अरुण की पत्नी शशि ने पुलिस को तहरीर देकर समिति के एमडी व एक अन्य लिपिक पर अरुण का मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अरुण को विगत कई माह से सैलरी नहीं मिली थी। साथ ही स्टाफ के व्यवहार के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

वहीं समिति के एमडी गणेश शर्मा ने मृतक के परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक जेके सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट : महकार सिंह तोमर

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button