अंतरराष्ट्रीय
Trending

Ukraine से लौटे छात्रों से एयरपोर्ट पर मिले Daler Mehndi, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – यूक्रेन (Ukraine) से वापस लौट आए छात्र-छात्राओं से मशहूर पॉप स्टार दलेर मेंहदी (Daler Mehndi) ने मुलाकात की. उनसे बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी ने ना केवल उनके सुरक्षित आने पर अपनी खुशी जाहिर की बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सराहना भी की. सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे छात्र-छात्राओं के साथ अपने फेमस गाने ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ गाते हुए नजर आ रहे हैं और बच्चों का मनोबल भा बढ़ा रहे हैं.  

उदयपुर में हुई मुलाकात

बता दें कि यूक्रेन पर रूस का हमला वहां मौजूद लोगों के मन में खौफ पैदा कर रहा है. इन परिस्थितियों में वहां फंसे सैकड़ों भारतीय छात्र जब अपने देश भारत लौट कर आए तो परिवार वालों के साथ साथ भारत ने भी अपने बच्चों के लिए राहत की सांस ली. इसी बीच दलेर मेहंदी ने भी बच्चों के सुरक्षित लौट आने पर उदयपुर हवाई अड्डे पर सभी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. 

https://www.instagram.com/tv/CamSJXMJmOS/?utm_source=ig_web_copy_link

इंस्टाग्राम पर हो रही तारीफ

अपने इंस्टा अकाउंट पर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे युवाओं के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्होंने रूस यूक्रेन क्राइसिस के बीच सभी छात्रों के सुरक्षित अपने वतन लौटने की खुशी में बधाई भी दी है. दलेर मेंहदी ने सरकारी अधिकारियों की प्रशंसा कर अपने देश पर गर्व करने की बात की है.

पीएम मोदी ने किया कमाल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दलेर मेहंदी कहते हैं, ‘यूक्रेन में मौजूद भारत के छात्र-छात्राएं उदयपुर सुरक्षित लौट आए हैं. ये हमारे देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में बचे छात्र भी जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है. इस वीडियो में अंत में दलेर मेहंदी अपना सबसे फेमस गाना ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ गाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही छात्र-छात्राएं भी उनके साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे है.

SOURCE

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button