AIRA NEWS NETWORK – हमारे मध्य प्रदेश से श्री राजमणि पटेल सांसद के साथ साथ अन्य सभी सांसदों के निलंबन के खिलाफ, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, 700 से अधिक शहीद किसानो को श्रधांजलि तथा MSP की गारंटी के लिए म.प्र. के सभी जिलो में एक साथ दिनांक 08 दिसम्बर 2021 को एक किलोमीटर का पैदल मार्च करके हम सभी को विरोध व्यक्त करना है I
आदरणीय पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष महोदय पिछड़े वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिले की कार्यकारणी के सदस्यों के सहयोग से एक किलोमीटर के पैदल मार्च को संपन्न कराये पैदल मार्च में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथा सभी सम्मानित पदाधिकारियों, आम जन को सादर आमंत्रित करने का निवेदन हैI पैदल मार्च की विधिवत जानकारी मीडिया में भी दे तथा पैदल मार्च के दौरान कोविड नियमो का कड़ाई से पालन किया जाय I
सोचिये संसद में किसानो की आवाज़ उठाने के कारण मध्य प्रदेश से श्री राजमणि पटेल सांसद राज्यसभा जी के साथ साथ 12 सांसदों का निलंबन भाजपा सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा है सदन में बिना चर्चा के किसान कानून लाया गया और बिना किसी चर्चा के किसान कानून रद्द कर दिया गया, किसान कानून को जबरन पास कराने तथा फिर वापस लेने से यह साबित हो गया की मोदी सरकार की कथनी और करनी अलग अलग है I
सरकार सांसदों को निलंबित करके विपक्ष पर दबाब बनाबा चाहती है क्योकि जब सरकार अपने ही लाये कानून को वापस ले रही है तो फिर विपक्षी सांसदों के उपर निलंबन की कार्यवाही करने का क्या कारण है ?
पवन कुमार पटेल
महासचिव
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी


















