करनाल-हरियाणा
Trending

चिकित्सा में काम आने वाले उपकरणों के लिए शहर की शांति समिति ने 35 लाख रूपये का दिया सहयोग

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: शहर की शांति समिति ने शुक्रवार को मानवता की भलाई के लिए हाथ बढ़ाकर उपायुक्त निशांत कुमार यादव को 35 लाख रूपये के 2 चेक भेंट किए। इनमें जल्द ही 20 लाख रूपये की राशि से कन्सेंट्रेटर और 15 लाख रूपये की राशि से ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे, जो कोविड मरीजों विशेषकर होम आईसोलेटिड को दिए जाएंगे। लघु सचिवालय के सभागार में पीस कमेटी के साथ वार्ता करते हुए उपायुक्त ने इस सहयोग के लिए सदस्यों का धन्यवाद किया।

गौर हो कि इससे पहले भी पीस कमेटी की ओर से 50 लाख रूपये का सहयोग केसीजीएमएस में ऑक्सीजन की स्टोरेज के लिए टैंक की स्थापना बाबत दिया गया था। बतौर उपायुक्त टैंक का काम आगामी सोमवार तक मुकम्मल हो जाएगा, 30 लाख रूपये टैंक के व्यय पर, 5 लाख स्थापना पर और 15 लाख से ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाएंगे।


बैठक में उपायुक्त ने पीस कमेटी के मेम्बरों को कोविड मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी, कहा कि 5 हजार ऑक्सीमीटर खरीदे जाएंगे। इसी प्रकार हवा से ऑक्सीजन  लेकर उसमें बढ़ौतरी करने वाले कन्सेंट्रेटर उपकरण भी खरीदेंगे, जो कोविड बैडो पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

ऑक्सीजन उपलब्धता की ताजा रिपोर्ट पर बात करते हुए उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में जिला को 15 टन यानि 15 हजार केजी ऑक्सीजन मिल रही है। एक सिलेंडर में 9 केजी लिक्विड ऑक्सीजन आती है। करीब 1600 सिलेंडरों की ऑक्सीजन में से आधी तो केसीजीएमएस में खपत हो जाती है और शेष 17 प्राईवेट अस्पतालों में लग जाती है। उन्होंने बताया कि केसीजीएमएस में अब स्टोरेज की केपेस्टी को 10 से 20 टन बढ़ाया जा रहा है। नये टैंक पर काम चल रहा है, जो जल्द पूरा होगा। ऑक्सीजन के उत्पादन को लेकर उन्होंने बताया कि डीआरडीओ की ओर से केसीजीएमएस में अढ़ाई टन का प्लांट लग रहा है। इस पर करीब एक माह लगेगा। उत्पादित ऑक्सीजन केसीजीएमएस में प्रयोग हो सकेगी। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत के लिए 40 सिलेंडर का एक मिनी प्लांट चालू हो गया है।

उन्होंने सदस्यों को बताया कि ऑक्सीजन को लेकर आवश्यकता हालांकि पूरी की जा रही है, लेकिन फिर भी उसकी मांग बनी रहती है। अब इसका ऑडिट कर सप्लाई और खपत को युक्तिसंगत बनाएंगे। इस काम में बीएएमएस डॉक्टरों की मदद लेंगे। कोविड वैक्सीन को लेकर उन्होंने बताया कि अभी 17 हजार आई है, 18 प्लस के लिए 6 लाख डोज आएंगी। जैसे ही मांग पूरी होगी वैक्सीनेशन के काम को एक माह में ही पूरा कर देंगे।

उपायुक्त ने पीस कमेटी के सदस्यों से कहा कि कमेटी को रजिस्टर्ड करवा ले और फंडज के लिए अभियान चलाकर सदस्यों का रजिस्ट्रेशन करें। पीस कमेटी में कृष्ण लाल तनेजा,  प्रमोद गुप्ता, संदीप लाठर, संजय बत्तरा, गुरविन्द्र धमीजा, प्रीतपाल पन्नु तथा कोविड मरीजों की सहायता में प्रमुख रूप से जुटे कपिल अत्रेजा भी शामिल थे।

कोविड मरीजों की चिकित्सा में काम आने वाले उपकरणों के लिए शहर की शांति समिति ने 35 लाख रूपये का दिया सहयोग, 20 लाख से खरीदे जाएंगे कन्सेंट्रेटर, 15 लाख से ऑक्सीमीटर, डीसी निशांत कुमार यादव ने समिति को दिया धन्यवाद।  

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button