कन्नौज – कभी-कभी चुनावी खुन्नस का खामियाजा पीड़ितों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक ताजा मामला छिबरामऊ विकासखंड के असालताबाद मौजा के ग्राम अलीपुर गांव में देखने को मिला। यहां ग्राम पंचायत द्वारा सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण के नाम पर बरसो पुराने बने एक मकान की निहास को ही तोड़ दिया गया।
इस पर मकान मालिक ने रोष जताते हुए एसडीएम से लेकर सभी उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने विशुनगढ़ थानाध्यक्ष को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीड़ित को भी अपने कागज लेकर अपने न्यायालय बुलाया है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, जो सही होगा, वही काम कराया जाएगा। कुछ भी हो पीड़ित भी इस समय काफी परेशान है, और उसने कहा है कि वह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा।
रिपोर्ट-दीप सिंह


















