उत्तराखंड
Trending

अल्मोड़ा पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच पाया सट्टेबाज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – IPL में सट्टा लगाते एक सट्टेबाज़ आया एसओजी व अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे से सट्टा पर्ची व 01 लाख 64 हज़ार रुपये बरामद, पुलिस टीम को SSP ALMORA ने किया पुरस्कृत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री पंकज भट्ट के आदेशानुसार वर्तमान में आईपीएल मैच शुरू होते ही सटोरियों के भी सक्रिय होने पर सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में सट्टेबाजों पर नज़र रखते हुए कार्यवाही किये जाने के क्रम में एसओजी/कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम द्वारा देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौरान पुलिस टीम ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी सहित सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं।

प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी ने बताया कि वर्तमान में चल आईपीएल मैच चल रहे हैं ऐसे में हार- जीत की बाजी लगाने वालों पर नज़र रखी जा रही थी, दिनांक-01/10/2021 की रात्रि कारखाना बाजार जामा मस्जिद के पीछे गली में नईम उद्दीन (उम्र- 32 वर्ष) पुत्र असगर अली निवासी- हुसैनपुर, कामार कुंडू, थाना- सिंगूर जिला हुगली पश्चिम बंगाल को कागज की सट्टे पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0स0- 101/21 धारा- 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सट्टेबाजो पर पुलिस लगातार नज़र बनाये हुए है।

पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु SSP ALMORA ने एक हज़ार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • बरामदगी का विवरण
  • 1- 09 सट्टा पर्ची
  • 2- 1,64,200/- रु0
  • 3- एक मोबाईल

गिरफ्तार अभियुक्त
नईम उद्दीन पुत्र असगर अली निवासी- हुसैनपुर, कामार कुंडू, थाना- सिंगूर, जिला- हुगली पश्चिम बंगाल।

  • पुलिस टीम
  • 1- प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी
  • 2- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा कोतवाली अल्मोड़ा
  • 3- कानि0 दिनेश नगरकोटी एसओजी
  • 4- कानि0 दीपक खनका एसओजी
  • 5- कानि0 राजेंद्र भट्ट एसओजी
  • 6- कानि0 भूपेंद्र सिंह एसओजी
  • 7- कानि0 दिनेश धपोला कोतवाली अल्मोड़ा

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button