उत्तरप्रदेश
Trending

1 अक्टूबर से एड्स व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – 1 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष में डॉक्टर अनिल नौसरान अपनी एड्स व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा सुबह 2:00 बजे दिनांक 2 अक्टूबर से शुरू कर रहे हैं। जिसको माननीय श्री सुरेंद्र सिंह कमिश्नर मेरठ मंडल हरी झंडी दिखाकर और शुभकामनाएं देते हुए अपने निवास से शुरू करवाएंगे।जोकि बिजनौर, नजीबाबाद कोटद्वार, होते हुए लैंसडाउन में रात्रि विश्राम करेगी ।और 3 अक्टूबर को सुबह पौड़ी होते हुए शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पहुंचकर विश्राम करेगी।

4 अक्टूबर की सुबह मेडिकल कॉलेज के छात्रों व फैकल्टी को एक व्याख्यान दिया जाएगा। तत्पश्चात वहां से यात्रा देवप्रयाग होते हुए ऋषिकेश में समाप्त होगी । और इस बीच में देवप्रयाग ऋषिकेश में सभाओं को संबोधित किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य जनसाधारण को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है और शादी से पहले मेडिकल कुंडली बनवाने व अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को ठीक रखने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है ।इससे पूर्व डॉ अनिल नौसरान मेरठ से चंडीगढ़ ,शिमला ,देहरादून ,मसूरी नैनीताल ,हल्द्वानी ,इलाहाबाद , अयोध्या, जयपुर ,ब्रजभूमि ,भरतपुर कोलकाता ,मुंबई ,करनाल ,सोनीपत आदि अनेकों जगह अपनी यात्रा कर चुके हैं। और अभी FC रही तो कश्मीर से कन्याकुमारी की 21 दिन की यात्रा शुरू होगी।

इन सभी यात्राओं का एक ही उद्देश्य है। शादी से पहले मेडिकल कुंडली बनवाएं ।लड़के लड़की का एचआईवी टेस्ट कराएं। असाध्य रोग से मुक्ति पाए। और साइकिल चलाकर अपने आज के जीवन की मुख्य बीमारियां ब्लड प्रेशर थायराइड ,शुगर ,डिप्रेशन ,बेचैनी भूख न लगना आदि से मुक्ति पाएं। और साइकिल चलाकर अपने पर्यावरण को भी शुद्ध करना है। आओ चलो, रक्तदान करें। किसी अनजान को, जीवन दान करें।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button