कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों को वितरित किए खाने के पैकेट
नजीबाबाद – कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसका असर किरतपुर जिला बिजनौर में भी देखने को मिला राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष इमरान जहीर नजीबाबाद एवं यूथ कांग्रेस की टीम के द्वारा किरतपुर में गरीबों और जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए गए विधानसभा के युवा अध्यक्ष इमरान द्वारा कहा गया कि 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी दिन रात मेहनत कर रही है।
जनता को जागरूक कर रही है की कांग्रेस पार्टी पहले से ही सदैव गरीब और मजदूरों की मदद करती आई है और आगे भी करती रहेगी तथा गरीबों के सुख दुख में हमेशा उनके साथ रहेगी विधानसभा के युवा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की टीम दिन रात मेहनत कर 2022 मिशन की तैयारी में लगी है के साथ-साथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनकी उम्र की लंबी कामना इस शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष मुदस्सिर जमा खान, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, मोहम्मद फहीम एडवोकेट, साकिब जैदी मोहम्मद सलाम आदि उपस्थित रहे।


















