शहर
Trending

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगीना – नगर की शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती/राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित की गई। रविवार को एसडीएम कोर्ट में उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अनुराग सिंह, सीओ कार्यालय में सीओ सुमित शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर जयंती मनाई।थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगीना कृष्ण मुरारी दौहरे द्वारा थाने पर उपस्थित समस्त फोर्स को श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

वहीं नगर की शिक्षण संस्था हिन्दू इंटर कालेज, वैदिक कन्या इंटर कालेज, गोयल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, डीवीएम इंटर व डिग्री कालेज, अग्रसेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व एम एम इंटर कॉलेज आदि में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूम धाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व स्टाफ मौजूद रहा। एमएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श गुणों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ,अमीचंद यादव ,पवन कुमार, नसीम अहम्मद व अन्य स्टाफ एव छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button