बिजनौर – तेज रफ्तार रोडवेज ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें रिक्शा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत को गंभीर देखते हुए बिजनौर रैफर कर दिया।
रविवार की प्रातः करीब नौ बजे नहटौर के मौहल्ला लाल बाग निवासी शहजाद पुत्र नसीम (30 वर्ष) अपने भांजे समीर पुत्र असलम (23 वर्ष) के साथ ई-रिक्शा द्वारा हल्दौर जा रहा था। बताया जाता है जब वह हल्दौर रोड स्थित बिजली घर के पास पहुंचे तो अज्ञात रोडवेज ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ पर शहजाद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल समीर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
महकार सिंह तोमर की रिपोर्ट


















