शहर
Trending

टोल प्लाजा पर धरना देने के मामले में पुलिस ने दर्जनों यूनियन कार्यकर्ताओं पर मुकदमा किया दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नगीना – भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर पुरैनी टोल प्लाजा पर धरना देने के मामले में पुलिस ने दर्जनों यूनियन कार्यकर्ताओं के खिलाफ टोल प्लाजा पर राजस्व की हानि करने व टोल कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शनिवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना दिया था। जिस पर टोल प्लाजा मैनेजर विकास पुत्र सुखपाल निवासी डिफेंस कॉलोनी गंगा नगर मेरठ की तहरीर पर पुलिस ने तोमर गुट के चंद्रवीर सिंह , विशाल बालियान, चंद्रपाल सिंह, विपिन कुमार, विजयपाल सैनी, विनोद चौहान, मनोज बिश्नोई, राजू ठेकेदार, रामेंद्र यादव व एक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यूनियन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखे गए मुकदमे में कहा है कि टोल प्लाजा पुरैनी की एक लाइन पर उक्त लोगों ने जाम लगाकर धरना प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे और मेरे व कर्मचारीओ द्वारा तोमर गुट के कार्यकर्ताओं को जब ऐसा करने से मना किया तो मेरे व कर्मचारियों के साथ इन लोगों ने बदतमीजी व गाली गलौज की टोल प्लाजा उखाड़ने व जान से मारने की धमकी दी जिससे टोल प्लाजा के राजस्व में करीब एक लाख की हानि हुई है। इन लोगों को देखकर कुछ वाहन चालक अपने वाहन पीछे मुड़ कर चले गए। जिस कारण राजस्व की काफी हानि हुई है। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

विकास अग्रवाल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button