बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर करें और शिकायत की स्थलीय जांच पर जाने से पूर्व शिकायतकर्ता को अपने आने के समय और स्थान की जानकारी दें ताकि वह वहां उपस्थित होकर जांच में सहयोग करे।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी कारण शिकायत का निस्तारण होना सम्भव न हो सके तो शिकायतकर्ता को उसके अनिस्तारित होने के कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करायें ताकि वह उसी शिकायत को पुनः प्रस्तुत न कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण करते रहे और उनके चारे पानी की व्यवस्था तथा मेंटेन पंजिका को भी गहनता के साथ देखें।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा आज नजीबाबाद तहसील के डबाकरा हॉल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जमीनों पर अवैध अवैध कब्जा है उनको चिन्हित कर कार्यवाही अमल में लाएं.

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियेां को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत दुबारा प्रस्तुत करने का सीधा अर्थ है कि उसकी शिकायत को गम्भीरतापूर्वक सुना नहीं गया या उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विभागीय जन शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप निस्तारण करना सुनिश्चित करें और प्रयास करें कि मौके पर जा कर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर स्थानीय लोगों से भी वार्ता करें ताकि शिकायत की सत्यता प्रमाणित होने के साथ-साथ उसका निस्तारण भी गुणवत्तापरक होना सम्भव हो सके।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आयोजित होने वाले जनता दर्शन के दौरान यदि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में आता है कि शिकायतकर्ता को अधिकारी उपलब्ध नहीं मिला अथवा उसकी शिकायत को गंभीरतापूर्वक नहीं सुना गया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्व विभागीय कार्यवाही करते हुए शासन को लिखा जाएगा।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी तहसील दिवस से सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जन सामान्य को जानकारी उपलब्ध कराते हुए जन सामान्य को प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से जनसामान्य को मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याे का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे।

उन्होने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप से प्राप्त कर लें, शिकायतकर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला केंद्र का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें तथा गौशाला में मेंटेन रजिस्टर की जांच भी करते रहे और इस बात पर विशेष ध्यान दें की गौशाला में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में चारे – पानी की व्यवस्था इत्यादि का विशेष रुप से ध्यान दें गौशाला में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायतें दर्ज हुयीं, जिनमें से शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

तहसील दिवस के अवसर पर पुलिस अधिक्षक धर्मवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद, जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस नजीबाबाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विधालय निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button