उत्तराखंड

देह व्यापार का कारोबार चलाने वाले गिरोह का रुद्रपुर पुलिस ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देह व्यापार का कारोबार चलाने वाले गिरोह का रुद्रपुर पुलिस ने खुलासा किया है, मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार करने वाली 2 महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली की कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा रुद्रपुर शहर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य किया जा रहा है। जिनके द्वारा मोबाइलों के माध्यम से युवतियों की फोटो को वाट्सएप के माध्यम से भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पैसे लेकर अनैतिक धंधा किया रहा है


उक्त सूचना पर लिस गठित विशेष टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास से चार लोगों को अनैतिक व्यापार करते पकड़ा गया.


पकड़े गए आरोपियों के नाम

1- विप्लव पुत्र युसूफ खान निवासी एफ-80 जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवाज विकास रुद्रपुर उम्र 32 वर्ष

2- सुकुमार सरकार पुत्र श्री मनेंद्र सरकार निवासी वार्ड नंबर 2 मोतीपुर बुक्सोरा दिनेशपुर अनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर उम्र 32 वर्ष

3- प्रिया पत्नी अभय डाली निवासी ग्राम खुरपया बंडिया वार्ड नंबर 2 किच्छा जनपद उधम सिंह नगर हाल निवासी गोल मढैया ट्रॉजिट कैंप रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष

4- राखी बेगम उर्फ लवली पत्नी विप्लव खान निवासी एफ 80 जवाहर पार्क खानपुर दक्षिण दिल्ली हाल निवासी आवास विकास रुद्रपुर उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष है

गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल बरामद हुए। मोबाइलों में ग्राहकों को कई युवतियों की फोटो भेज कर युवतियों के दाम लगाकर पेटीएम के माध्यम से पैसे लिए जाते थे, जिनके विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म के है जिनके सम्बन्ध में अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।


रुद्रपुर पुलिस आम जनमानस से अनुरोध करती है कहीं भी चाहे देह व्यापार का धंधा या फिर नशा तस्कर के बारे में कोई सूचना हो या कहीं अपराध होता देखें इसकी सूचना अपने पुलिस से आकर सांझा करें आपका नाम और पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी अपने शहर को ऐसे अपराधों से बचाने के लिए अपनी पुलिस का सहयोग करें

राजेश सिंघल की रिपोर्ट

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button